👉 आवेदन प्रारंभ: 1 जुलाई 2025
⏳ अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
🌐 आवेदन पोर्टल: राज किसान साथी पोर्टल
राजस्थान कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु वर्षवार प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की गई है। इसके तहत छात्राओं को उनकी पढ़ाई के स्तर के अनुसार ₹15,000 से ₹40,000 प्रति वर्ष तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
📌 पात्रता (Eligibility):
- छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- वह राजकीय या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज/यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हो।
- आवेदन के साथ पिछले वर्ष की अंकतालिका व मूलनिवास प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
- आवेदन केवल सही शैक्षणिक वर्ष के अनुसार स्वीकार किए जाएंगे।
💰 प्रोत्साहन राशि का विवरण:
पाठ्यक्रम | राशि (प्रति वर्ष) |
---|---|
कृषि विषय में सेकेंडरी/हायर सेकेंडरी | ₹15,000 |
कृषि स्नातक (B.Sc. Agriculture, Horticulture, Dairy, Food Processing, etc.) | ₹25,000 |
कृषि स्नातकोत्तर (M.Sc. Agriculture आदि) | ₹25,000 |
कृषि में पीएचडी | ₹40,000 |
❌ इन मामलों में लाभ नहीं मिलेगा:
- जो छात्राएं पिछले वर्ष फेल हुई हैं और दोबारा उसी कक्षा में पढ़ रही हैं।
- जो सत्र के बीच में संस्थान छोड़ देती हैं।
📲 आवेदन कैसे करें?
- राज किसान साथी पोर्टल पर जाएं
- छात्रा रजिस्ट्रेशन करें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (अंकतालिका + मूल निवासी)
- शैक्षणिक वर्ष सही भरें और फॉर्म सबमिट करें
📢 महत्वपूर्ण सूचना: आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
🟢 सूचना स्रोत:
विजय सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद